{"_id":"5c6ef3ffbdec22105574f78c","slug":"41550775295-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले युवकों को पीटकर छीनी नकदी व मोबाइल, फिर सिविल अस्पताल के बाहर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले युवकों को पीटकर छीनी नकदी व मोबाइल, फिर सिविल अस्पताल के बाहर छोड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। सीरसगढ़ के नजदीक बाइक सवार दो युवकों से दो अन्य ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिया। युवकों को जख्मी करने के बाद आरोपी उन्हें सिविल अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार हलदरी निवासी अमरजीत सिंह व प्रिंस बाइक से मुलाना के गांव अलियासपुर में शादी में शामिल होने गए थे। शादी के बाद वापसी में जैसे ही वे गांव सीरसगढ़ के नजदीक पहुंचे, तो सामने से आ रही एक्टिवा, जिस पर दो युवक सवार थे ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। एक्टिवा पर सवार युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। इन दोनों ने अमरजीत व प्रिंस से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वे घायल हो गए। इन दोनों से आरोपियों ने नकदी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद घायलों को यह आरोपी सरकारी अस्पताल मुलाना के सामने छोड़कर फरार हो गए।
उधर, मुलाना थाना प्रभारी हरभजन सिंह का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई ऐसी शिकायत आई तो कार्रवाई होगी।