फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ज्वैलर को सोने के आभूषण गायब कर व रिकार्ड में गड़बड़ी कर लगाया एक करोड़ का चूना

ज्वैलर को सोने के आभूषण गायब कर व रिकार्ड में गड़बड़ी कर लगाया एक करोड़ का चूना

Sun, 21 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर को सोने के आभूषण गायब कर व रिकार्ड में गड़बड़ी कर लगाया एक करोड़ का चूना
सोने के आभूषण गायब और रिकार्ड में गड़बड़ी कर ज्वैलर को लगाया एक करोड़ का चूना
विज्ञापन

पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले कर्मियों को किया नामजद, दो गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के बाल भवन के सामने होलसेल टेक्सटाइल मार्केट में स्थित एक ज्वेलर शोरूम के मालिक ने अपने ही शोरूम में काम करने वाले कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आशीष निवासी रत्नगढ़, हर्ष सिंगला निवासी काजीवाड़ा, राहुल पुरी, राम सिंह, राहुल शर्मा, मनी के खिलाफ केस दर्ज कर आशीष व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एसएस ज्वेलर के मालिक मनीष अग्रवाल ने बताया कि उक्त सभी ने धोखाधड़ी कर उसके रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ व कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ की है और उसे करीब एक करोड़ का चूना लगा दिया। अग्रवाल ने बताया कि वह एसएस ज्वेलर में पार्टनर है। वह अपने अन्य पार्टनर के साथ सोने की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसने बताया कि सोना खरीदकर आभूषण बनाने के लिए कारीगर को सोना दिया जाता है जिसका उन्हें मेहनताना दिया जाता है। इसके बाद कारीगर सोने के आभूषण बनाकर उसका तोल कर उस पर मेहनताना के मुताबिक टैग लगाते हैं जिसमें अनोखी पहचान लगाई जाती है और इस अनोखी पहचान को कंप्यूटर में दर्ज किया जाता है। गत कुछ माह से उसकी दुकान से आभूषण तो गायब हो ही रहे थे, साथ ही दुकान में मौजूद आभूषणों का वजन भी कम आ रहा था। मनीष ने बताया कि शक होने पर दुकान का सारा स्टॉक चेक किया और रिकॉर्ड खंगाला। जांच में पाया कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। उसने दुकान के नौकरों से बात की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मनीष ने बताया कि इस पर पुराने नौकरों को भी बुलाकर पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक पुराने नौकर हर्ष सिंगला ने बताया कि उनका कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष यादव दुकान के सामान की खरीद-फरोख्त की पूरी जानकारी रखता था। इस पर आशीष से बात की तो पता चला कि वह समय-समय पर कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करता था और लॉगिन पासवर्ड भी बदलता रहता था और इस कार्य में अन्य नौकर उसका साथ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed