{"_id":"5b71e01942c79252084caafc","slug":"31534189593-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, एक की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, एक की मौत
- एक अन्य हादसे में वाहन से सामान उतारते गिरे युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बा के अधोया गांव में कार पुलिया से टकरा जाने के कारण कार में बैठी महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के पति को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार राजोखेड़ी निवासी हरविंद्र अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ अधोया गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अधोया मोड़ के पास पहुंचे तो हरविंद्र कार से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण कार पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में जहां हरविंद्र चोटिल हो गया, वहीं उसकी पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, एक अन्य हादसे में वाहन से सामान उतारते वक्त एक युवक औंधे मुंह गिरकर घायल हो गया। बराड़ा निवासी गुरमीत वाहन पर चढ़ कर सामान उतारने लगा, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और आैंधे मुंह गिर कर लहूलुहान हो गया। उसे मुलाना एमएम मेडिकल कालेज में इलाज के लिए लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।