{"_id":"5bf45d9cbdec2267b36acf7c","slug":"21542741404-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की एक बोतल पीकर नहीं चढ़ा नशा, दूसरी खरीदने पर करिंदे से हुई बहस तो हॉकी व डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की एक बोतल पीकर नहीं चढ़ा नशा, दूसरी खरीदने पर करिंदे से हुई बहस तो हॉकी व डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर : 5 से 10
मिलावटी शराब बेचने का लगाया आरोप तो कारिंदों ने साथियों संग पीटकर की हत्या
मृतक का भाई घायल, पिलखनी में दो भाइयों सहित तीन लोग पी रहे थे शराब, नशा नहीं होने पर लगाया था मिलावट का आरोप
सोमवार रात की वारदात, परिजन सुबह शव लेकर पहुंचे कैंट सिविल अस्पताल
हत्या, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत चार लोग नामजद व तीन अन्य पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/साहा। गांव पिलखनी में देसी शराब की एक बोतल पीने के बाद गांव के ही निवासी तीन लोगों को नशा नहीं चढ़ा तो वह दूसरी बोतल लेने के लिए ठेके पर पहुंच गए। इसी बीच एक युवा ठेके पर कारिंदों से बोला ‘क्या मिलावटी शराब बेच रहे हो, एक बोतल से नशा ही नहीं हुआ’। बस इसी बात को लेकर कारिंदों और शराब पी रहे तीनों लोगों में बहस हो गई। आरोप है कि कारिंदों ने तुरंत फोन कर पास स्थित अन्य ठेके से साथियों को बुलाया। बोलेरो गाड़ी में आए लोगों ने पिलखनी निवासी दो भाइयों सहित तीनों पर हॉकी और डंडों से पीटा। पिलखनी निवासी 28 वर्षीय राजीव कुमार जख्मी हो गया जबकि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय भगवानदास व तीसरा ऑटो चालक सतीश कुमार उर्फ काला मौके से भाग निकले। वह गांव वालों को इकट्ठा कर ठेके पर लाए तो यहां राजीव कुमार अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे तुरंत गांव के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सोमवार देर रात 11 बजे का था, मगर परिजन शव लेकर सुबह नौ बजे कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल भगवान दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी साहा पुलिस को दे दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने ठेके पर काम करने वाले गांव पिलखनी निवासी बलजीत सिंह, तंदवाल निवासी पंकज व दीपक और गौरव के अलावा तीन अन्य के खिलाफ हत्या, मारपीट व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार देर शाम तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।
पेंटर का काम करता था राजीव
पिलखनी निवासी राजीव कुमार पेंटर का काम करता था। वह रात को अपने दोस्त ऑटो चालक काला के पास गया और इसी बीच राजीव का छोटा भाई भगवानदास भी आ गया। तीनों ने गांव में ही देसी शराब के ठेके से बोतल खरीदी और कुछ दूरी पर बैठकर शराब पी। जब वह दूसरी बोतल लेने पहुंचे बहस हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि कारिंदे बलजीत व अन्य ने पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर बैठे अपने साथियों को बुलाया जिन्होंने हॉकी, डंडों व अन्य हथियारों से मारपीट कर राजीव की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी ठेका बंद कर फरार हो गए।
यह बोले मृतक के भाई और दोस्त
मृतक राजीव कुमार के भाई घायल भगवानदास और ऑटो चालक काला ने बताया कि रात को कारिंदे से केवल इतना कहा था कि शराब से नशा नहीं हो रहा, क्या मिलावट कर रहे हो। बस इसी बात पर कारिंदे ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। उधर, सिविल अस्पताल में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद वह घबरा गए थे जिस वजह से सुबह तक अस्पताल में शव को लाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
तीन बच्चे व पत्नी छोड़ गया राजीव
राजीव के पिता गुरनाम ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। राजीव बड़ा है जिसकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी छोड़ गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मृतक की पत्नी गुरमीत कौर ने बताया कि राजीव सोमवार सुबह घर से अपने काम पर गए थे। उसके बाद उनकी कोई बात नहीं हुई। रात को तकरीबन ग्यारह बजे गांव के ही कुछ लोग उनको बेहोशी की हालत में घर छोड़कर गए। उसके बाद परिवार वाले अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
कोट्स
मृतक के शरीर पर अंदरूनी चोटों के कारण शव का पोस्टमार्टम गोहाना के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में होगा। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
-मनीष कुमार, एसएचओ, साहा थाना।