{"_id":"5cc9f8debdec2207657b8496","slug":"191556740318-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, फैसले के लिए आए परिवार पर हमला, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, फैसले के लिए आए परिवार पर हमला, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। मुलाना में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी परिवार पर यमुनानगर निवासी एक दंपति और करीब आठ युवकों ने हमला कर दिया। हमले के बाद हनुमानगढ़ निवासी युवक की वहां जाने पर मौत हो गई। मुलाना पुलिस ने शिकायत पर महिला हरजिंद्र कौर और उसके पति कुलदीप सिंह सहित करीब आठ युवकों पर हत्या समेत विभिन्न में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी मृतक युवक के पिता भजन सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनप्रीत हनुमानगढ़ में सरस डेयरी में प्राइवेट नौकरी करता था। मनप्रीत ने करीब 10 दिन पहले बताया था कि उसकी यमुनानगर के गांव टोडरपुर निवासी महिला हरजिंद्र कौर पत्नी कुलदीप सिंह के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद महिला ने मनप्रीत सिंह के खिलाफ महिला थाना यमुनानगर में शिकायत दे दी थी। इस मसले पर फैसले को लेकर 29 अप्रैल को वह, पत्नी प्रविंद्र कौर, बेटा मनप्रीत, साढू नत्थू सिंह और साले राजा सिंह को साथ लेकर कार से यमुनानगर आ रहे थे। बात होने पर कुलदीप सिंह ने उन्हें मुलाना बस स्टॉप पर बुलाया। शाम तीन बजे जब वह मुलाना पहुंचे तो कुलदीप सिंह व उसकी पत्नी हरजिंद्र कौर बुलेट पर वहीं खड़े थे। वहां पर हमारी दोनों पक्षों की बात हुई और फैसला लिखने लगे थे। आरोप है इतनी देर में एक सफेद रंग की कार में करीब आठ युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद हरजिन्द्र कौर ने उसके बेटे मनप्रीत सिंह का गला पकड़ लिया और उसके पति कुलदीप सिंह ने एक युवक से डंडा लेकर उसके सिर में मारा। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उन पर भी डंडों से हमला कर दिया और हमारी कार की चाबी ड्राइवर से छीनकर कार में मनप्रीत सिंह को डाल ले गए। इसके कुछ समय बाद महिला थाना यमुनानगर से फोन आया कि मनप्रीत सिंह और कार महिला थाना में पहुंच गई है। यहीं आ जाओ। इसके बाद वह थाने पहुंचे और दोनों पक्षों का फैसला कराया गया।
घर जाने के बाद हुई युवक की मौत
मृतक के पिता भजन सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह के सिर में गहरी चोट लगी होने के कारण वह उसे हनुमानगढ़ लेकर आ गए। यहां पर मनप्रीत सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत उसे घोषित कर दिया।