फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्कूल जा रहे पहली कक्षा के छात्र को पीछे से बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, खत्म हो गया घर का %रौनक’

स्कूल जा रहे पहली कक्षा के छात्र को पीछे से बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, खत्म हो गया घर का %रौनक’

Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रहे पहली कक्षा के छात्र को पीछे से बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, खत्म हो गया घर का %रौनक’
बहन के साथ स्कूल जा रहे छह वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/साहा। सुबह स्कूल जा रहे पहली कक्षा के छात्र को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही छात्र की मौत हो गई जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक युवक भी घायल हो गया। आनन-फानन में घायल छात्र को कैंट अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दम तोड़ने वाला नन्हा बालक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उधर, पुलिस ने पिता की शिकायत पर बाइक चालक अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
साहा के हनुमान कालोनी निवासी छह वर्षीय छात्र रौनक स्थानीय गीता पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह अपनी बड़ी बहन एवं एक अन्य छात्र के साथ सुबह करीब सवा आठ बजे पैदल ही स्कूल जा रहा था। सिविल अस्पताल में मौजूद रौनक के रिश्तेदार सुमित ने बताया कि जैसे ही तीनों साहा रोड पर अनाज मंडी के पिछले गेट पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आ रहे अनिल ने रौनक को टक्कर मार दी। हादसे में रौनक बुरी तरह घायल हो गया और उसे कई जगह चोटें लगी। इसकी जानकारी रौनक की बहन ने परिजनों को दी। इसी बीच आसपास मौजूद लोग रौनक को लेकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां रौनक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत का समाचार सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। तुरंत मामले की जानकारी साहा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत कैंट सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बाइक चालक अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं घायल अनिल को मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी गुरुराम ने बताया कि बाइक सवार की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

---
पेंट का काम करते पिता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रौनक के पिता साहा में पेंट का काम करते हैं। उनके घर तीन बेटियां है। बड़ी बेटी 16 वर्षीय मुस्कान, दूसरी 12 वर्षीय राशि और तीसरी 10 वर्षीय प्राशी है। तीनों बेटियों के बाद परिवार के घर बेटा आया था। तीनों बहनों का वह लाडला था और घर में सभी उसे खूब प्यार करते थे। रौनक के पिता संदीप का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि परिवार का लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। शाम बालक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed