फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नगर निगम से फाइलें गुम, बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर चोरी का केस दर्ज

नगर निगम से फाइलें गुम, बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर चोरी का केस दर्ज

Sat, 16 Feb 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम से फाइलें गुम, बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर चोरी का केस दर्ज
नगर निगम से फाइलें गुम, बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन

एमई सुरेंद्र वर्मा पर कुछ दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए फाइलें गायब करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर नगर निगम से फाइलें गुम होने के मामले में पंचकूला के एमई पर चोरी का केस दर्ज हुआ है। मामले में विजिलेंस को सहयोग नहीं करने पर विजिलेंस ने एमई को दोषी मानते हुए जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर शहर नगर निगम से रिकॉर्ड की 16 फाइलें गुम होने के मामले में विजिलेंस जांच के बाद नगर निगम के तत्कालीन बिल्डिंग इंस्पेक्टर व वर्तमान में पंचकूला में एमई सुरेंद्र वर्मा पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। नगर निगम इससे पूर्व सुरेंद्र वर्मा को चार्जशीट कर चुका है। बता दें कि नगर निगम की जो दुकानें है, उनकी फाइलें गुम हो गई थी। यह फाइलें सुरेद्र वर्मा के पास थी। सुरेंद्र वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने सेटिंग के चलते इन फाइलों को गायब करवाया, ताकि उन फाइलों से संबधित दुकानदारों को फायदा मिल सके। आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद संजीव वर्मा को फाइलें जमा करवाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही फाइलें जमा करवाई। इसके बाद मामले की विजिलेंस जांच हुई थी, जिसमें सुरेंद्र वर्मा ने कोई सहयोग नहीं किया। विजिलेंस ने अपनी जांच में सुरेंद्र वर्मा को दोषी माना था। अब विजिलेंस रिपोर्ट आने के बाद सुरेंद्र वर्मा पर मामला दर्ज किया गया है। फाइलें गुम होने के बाद संबधित दुकानदारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार से गुहार लगाई थी। जिलाध्यक्ष ने इस मामले को सीएम के समक्ष उठाया था, जिसके बाद मामले की विजिलेंस जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed