फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सर्राफ सुनील हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

सर्राफ सुनील हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ सुनील हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
सर्राफ सुनील हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हत्या के मामले में सीआईए-1 ने आरोपी अंकुर सिंह उर्फ मन्नी सिंह निवासी गांव हसुंपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार भारत भूषण ने 24 नवंबर 2018 को सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सर्राफा बाजार में सुनील कुमार की दुकान पर काम करता है। 23 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान मालिक सुनील कुमार व उसके साथ काम करने वाले अन्य साथियों सहित दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक दुकान में दाखिल हुए, उनमें से एक युवक ने सुनील कुमार पर गोलियां चला दीं, जिससे दुकान मालिक सुनील कुमार की गोली लगने से मौत हो गई व एक गोली उसके कूल्हे पर लगी। आरोपी भीड़ में गोलियां चलाते हुए हथियारों सहित मौके से भाग गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की जिम्मेदारी सीआईए-1 को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed