फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पत्नी ले जाने आए पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल ने खुद को पेट में मारी दो गोली

पत्नी ले जाने आए पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल ने खुद को पेट में मारी दो गोली

Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ले जाने आए पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल ने खुद को पेट में मारी दो गोली
पत्नी लेने आए पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को पेट में मारी दो गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पत्नी को लेने आए पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल ने तैश में आकर अपनी लाइसेंस पिस्तौल से पहले हवाई फायर किया और फिर अपने पेट में ही दो गोलियां मार लीं। गोलियां लगते ही वह सड़क पर गिर गया और लहूलुहान को गया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत मामले की जानकारी महेशनगर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। देर शाम हेडकांस्टेबल की हालत में सुधार था। वहीं पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हेडकांस्टेबल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कैंट न्यू कालोनी निवासी 27 वर्षीय गुरप्रीत कौर की शादी बीते वर्ष फरवरी में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी जसबीर सिंह के साथ हुई थी। जसबीर सिंह पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल है और मोहाली पुलिस लाइन में तैनात है। शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया कि शादी के दो-तीन महीने तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद जसबीर सिंह उसे ताने मारकर परेशान करने लगा। इस वजह से दोनों में तनाव रहने लगा। गुरप्रीत के अनुसार 13 जनवरी को बिरादरी तौर पर फैसले के बाद वह अंबाला अपने पिता के निवास पर रहने लगी। आरोप है कि इस बीच जसबीर अक्सर उसके भाइयों व पिता को फोन करके धमकाता था और उसे वापस ले जाने की बात करता था। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे जसबीर स्कार्पियो गाड़ी लेकर न्यू कालोनी में पहुंचा। गुरप्रीत के घर के आगे खड़े होकर उसने कई आवाजें लगाई और जोर-जोर से हार्न भी बजाए। मगर इस बीच गुरप्रीत के पिता ने उसे वापस जाने के लिए कहा। उसने वापस जाने के बजाय तैश में आकर अपनी लाइसेंस पिस्तौल निकाली और एक गोली हवा में चला दी। आरोप है कि इसके बाद उसे दो और फायर किए और अपने पेट में गोलियां मार लीं। इसके बाद वह जमीन पर लहूलुहान हालत में गिर गया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत मामले की जानकारी महेशनगर पुलिस को दी जिसके बाद जसबीर को सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पीजीआई में जसबीर सिंह अब खतरे से बाहर है। वहीं गुरप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत जसबीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
जसबीर पंजाब पुलिस में हेडकांस्टेबल है और वह नशे का आदि है। उसने बीती रात लाइसेंसी पिस्तौल से खुद पर ही गोलियां चलाईं। उसके खिलाफ मामला दर्ज फिलहाल किया गया है। जांच के बाद कोई अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजैब सिंह, एसएचओ, महेशनगर थाना, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed