फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सोनीपत में हुआ शवों का पोस्टमार्टम, आरोपी पुलिस रिमांड पर

सोनीपत में हुआ शवों का पोस्टमार्टम, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Thu, 29 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में हुआ शवों का पोस्टमार्टम, आरोपी पुलिस रिमांड पर
शहजादपुर में मां और बेटे के मर्डर का मामला : सोनीपत में हुआ शवों का पोस्टमार्टम, आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। शादीशुदा प्रेमिका और उसके बेटे के कत्ल के आरोपी सुमित उर्फ नीटू निवासी गावं गणोली को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सोनीपत स्थित मेडिकल कॉलेज में कराया। इसके बाद दोनों शवों को वारिसों को सौंप दिया। अभी इस मामले में हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी नहीं हुई है।
क्षेत्र के गांव गणोली निवासी हरजिंद्र सिंह ने 21 मार्च को शहजादपुर पुलिस से अपनी लगभग 30 वर्षीय पत्नी कमलप्रीत और लगभग 10 वर्षीय बेटे राहुल की गुमशुदगी की शिकायत की थी। साथ ही क्षेत्र के ही बड़ा गांव निवासी सुमित उर्फ नीटू नामक पर शक जाहिर किया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा 20 मार्च को बल्लोपुर पटियाला पंजाब जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन, वे वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए लगभग एक सप्ताह बाद सुमित को उसके मामा के घर से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने ही अपनी प्रेमिका कमलप्रीत और उसके बेटे राहुल की हत्या 20 मार्च को ही बड़ागांव स्थित अपने घर में कर दी थी। बाद में दोनों के शवों को नजदीक ही नदी में दबा दिया था। पुलिस ने निशानदेही पर शवों को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या और शवों को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को नारायणगढ़ अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान जाना जाएगा कि इस हत्या की साजिश में सुमित के साथ कोई और भी शामिल तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed