{"_id":"580919174f1c1b672c7056fc","slug":"16-stores-in-one-night-knock-locks-millions-stolen-ambala-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तोड़े 16 दुकानों के ताले, लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में तोड़े 16 दुकानों के ताले, लाखों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर ब्लाक के गांव कक्कड़माजरा में एक ही रात में चोरों ने एक साथ सोलह दुकानों के ताले तोड़ डाले। इस वारदात से जहां दुकानदार व ग्रामीण सकते में हैं, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें, तो गांव की इस मार्केट में चोरी की यह सबसे बड़ी वारदात है, जिससे दुकानदार काफी दहशत में हैं। इस वारदात में दुकानों का लाखों का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात गांव कक्कड़ माजरा में चोरों ने गांव की मार्केट में जमकर मनमानी की। चोरों ने एक या दो नहीं बल्कि सोलह दुकानों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने गांव के ही एक फोटोग्राफर की दुकान के ताले तोड़े और दुकान से लाखों रुपये के कैमरे व लैपटाप पर हाथ साफ किया। इसके बाद चोरों ने एक-एक दुकान कर ताले तोड़े और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने गांव में बनी कास्मेटिक शॉप, किराना शॉप, मेडिकल स्टोर, मोबाइल शॉप सहित अन्य खोखो को निशाना बनाया और हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया।
चोरों का गैंग सक्रिय रहा रात भर
गांव कक्कड़ माजरा में चोरों ने सोलह दुकानों के ताले तोड़े। माना जा रहा है कि चोरों का गिरोह पूरी तैयारी के साथ आया था। यह दुकानें भी एक मार्केट में होकर गांव के अलग-अलग हिस्सों में हैं। ऐसे में इन चोरों ने अलग-अलग इन वारदातों को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए। सुबह ही इस चोरी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल
गांव कक्कड़माजरा में हुई चोरी की वारदात से पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नियमित रूप से नहीं हो रही है, जिसके कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। एक ही रात में सोल दुकानों से चोरी होना साफ दिखा रहा है कि चोरों को पुलिस का डर नहीं है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस की गश्त करवाई जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
लाखों की हुई चोरी
गांव में बनी करीब सोलह दुकानों में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की है। इन सभी दुकानों से कुल मिलाकर लाखों का सामान चोरी हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान फोटोग्राफर की दुकान में हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
- शशिबाला, सरपंच गांव कक्कड़माजरा
जल्द आरोपी होंगे गिरफ्त में
दुकानदारों ने एक ही रात में हुई दुकानों में चोरी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, एसएचओ शहजादपुर
मकान का ताला तोड़कर, चोरी का प्रयास
अंबाला कैंट। वीरवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे चोरों ने कैंट के रामनगर स्थित एक मकान के ताले तोड़ चोरी का प्रयास किया। लोगों के द्वारा आवाज लगाने पर यह चोर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रामनगर स्थित ओल्ड ग्रीन पोल्ट्री फार्म के सामने वाली गली के मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर में घुस आए। इसी दौरान पड़ोस के मकान में रहने वालों को शक हुआ, जिस पर उन्होंने आवाज लगाई। इस पर यह चोर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें चोरों ने घरों से बिजली की मोटरें व सैप्टिक टैंक के ढक्कन चोरी हुए हैं।
उधर, महिला टीचर के गले से झपटी चेन
अंबाला कैंट। झपटमारों ने वीरवार को कैंट के प्रभु प्रेमपुरम में एक महिला टीचर के गले से चेन झपट ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला मंजू निवासी प्रभु प्रेमपुरम ने बताया कि वह डीएवी रिवरसाइड स्कूल में टीचर है। स्कूल से छुट्टी कर वह एक्टिवा से घर जा रही थी। घर के पास ही एक बाइक सवार दो युवक आए, जिनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक पर सवार दूसरे युवक ने उसे रोका और किसी घर का पता पूछने लगे। इसी दौरान मौका पाकर युवक ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया, लेकिन तब यह झपटमार फरार हो चुके थे। एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।