{"_id":"5d13c46a8ebc3e3cc057b095","slug":"156157653617-ambala-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
नारायणगढ़ (अंबाला)। खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन क्षेत्र में मौत बनकर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनके कारण क्षेत्र में कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। बुधवार को एनएच 72 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने शहर के अंदर एक 46 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। डंपर का अगला व पिछला टायर चढ़ने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव मिलक के राकेश कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उसका भाई रमेश कुमार नारायणगढ़ में दुकान पर काम करता है। हर रोज की तरह वह अपनी साइकिल पर गांव से काम के लिए चला गया था। जैसे ही वह ट्रक मार्केट में पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार खनन से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव व डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी मंजीत के अनुसार पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर व शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।