{"_id":"5cf96bc0bdec22071f56d9c1","slug":"1559849915313-ambala-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने मालिक की 13 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, बच्ची गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकर ने मालिक की 13 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, बच्ची गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ (अंबाला)। एक नौकर ने अपने मालिक की साढ़े 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची गर्भवती हो गई। महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर करीब 22 वर्षीय आरोपी कंचन निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित बच्ची के पिता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया कि आरोपी कंचन उसकी दुकान पर नौकरी करता था। आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी लड़की को घर पर अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकी भी दी कि किसी को यह बात बताई तो वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसकी नाबालिग बेटी के पेट में अचानक दर्द हो गया। इसपर वह उसे सिविल अस्पताल ले आया, जहां डाक्टरों ने उसे गर्भवती बताया। इसके बाद उसे पूरे मामले का पता चला। बच्ची को अंबाला रेफर किया गया है। मामले की शिकायत महिला थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि आरोपी फरार हो चुका है, जिसे पुलिस ने मंगलवार को बिहार से दबोचा। इसके बाद उसे अदालत पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वीरवार को फिर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
महिला थाना प्रभारी शीलावती ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कंचन निवासी बगलापुर जिला सारण (बिहार) को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया है। उधर, परिवार ने बच्ची का गर्भपात कराने के लिए डीसी के समक्ष गुहार भी लगाई है। अब मेडिकल राय के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।