फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, बिना जूते व वर्दी के बुझाने में लगे रहे फायरकर्मी

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, बिना जूते व वर्दी के बुझाने में लगे रहे फायरकर्मी

Wed, 29 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, बिना जूते व वर्दी के बुझाने में लगे रहे फायरकर्मी
अंबाला सिटी। शहर की जग्गी कालोनी फेस-3 में मंगलवार दोपहर को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को बुलाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड तीन घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा सके थे। हैरत की बात यह है कि फायरब्रिगेड कर्मियों के पास सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं हैं। वे बिना जूते और वर्दी के आग बुझाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जग्गी कॉलोनी फेस-3 में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम मालिक नरेंद्र ने बताया कि उसे आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दी, जिसके बाद फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नरेंद्र ने बताया कि उसे इस घटना से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर बलदेव नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा
उक्त गोदाम की दीवार के साथ ही लगते घर के पार्क में भी इस दौरान आग लग गई। यह घर एक कांग्रेस नेता का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस इस दौरान कांग्रेस नेता के घर पर आग पर काबू पाते दिखाई दी। अगर समय पर पार्क में लगी आग पर काबू नहीं पाया जाता तो घर में भी आग लग सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियां कम पड़ी तो कैंट से मंगवाई गाड़ी
फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आग पर काबू पाने के लिए अंबाला शहर फायर स्टेशन से तीन और कैंट स्टेशन से एक गाड़ी मंगवानी पड़ी।

नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
फायरब्रिगेड कर्मियों के पास सुरक्षा के पूरे इंतजाम न होने के कारण आग में उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि उनके पास न तो जूते हैं और न ही वर्दी, वहीं गाड़ियों की रिपेयरिंग भी अपने खर्च पर करवानी पड़ी है।


नहीं है नैट व जैकेट
फायर ऑफिसर अमर सिंह ने बताया कि जिले में किसी भी फायरब्रिगेड स्टेशन में न तो नैट है और न ही फायरप्रूफ जैकेट। उनके विभाग में कर्मियों की भी भारी कमी है, जिसके चलते उन्होंने उच्चाधिकारियों को मंगलवार को पत्र लिखकर जिले के सभी फायर स्टेशन में नैट, फायरप्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कर्मियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed