फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रोड किनारे सेफ्टी वॉल से टकराई इनोवा, छह घायल

रोड किनारे सेफ्टी वॉल से टकराई इनोवा, छह घायल

Thu, 23 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
रोड किनारे सेफ्टी वॉल से टकराई इनोवा, छह घायल
अंबाला कैंट। जीटी रोड पर सैनिक विश्राम गृह के सामने बुधवार सुबह करीब छह बजे एक इनोवा कार रोड साइड सेफ्टी वॉल से जा टकराई। हादसे में चालक सहित कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दिल्ली के कालका जी निवासी सभी लोग मनाली में घूम कर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली के कालका जी में रहने वाले चंदन, पिंकी, मोनिका, स्वाति व सन्नी मनाली से दिल्ली प्राइवेट इनोवा कार में जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे कार जैसे ही जीटी रोड फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी तो एकाएक कार बाईं ओर रोड सेफ्टी वॉल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सेफ्टी वॉल के ऊपर आधी चढ़ गई। हादसे में कार चालक अमनदीप भी घायल हो गया। मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके कुछ क्षणों बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में कार चालक 38 वर्षीय अमनदीप, 30 वर्षीय चंदन, 35 वर्षीय पिंकी, 33 वर्षीय मोनिका, 32 वर्षीय स्वाति व 35 वर्षीय सन्नी घायल हो गए। मोनिका, स्वाति व सन्नी की गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। लालकुर्ती पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed