{"_id":"5c1a91a6bdec22570156a8e6","slug":"151545245094-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर जा रहे युवक पर छह नकाबपोश बदमाशों का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर पर जा रहे युवक पर छह नकाबपोश बदमाशों का हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैर कर घर आ रहे युवक पर डंडों व रॉड से हमला, घायल
छह नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, रंजिश के चलते हमा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। कांसापुर गांव में सैर पर जा रहे युवक पर मोटरसाइकिलों पर सवार छह नकाबपोश हमलावरों ने डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की ताबड़तोड़ पिटाई की। पीड़ित ने खेतों में जाकर अपनी जान बचाई। हमलावर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों से आए थे। घायल युवक अंबाला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायल ने रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कांसापुर ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सोमवार सुबह सैर कर घर आ रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने उसे धीन गांव का रास्ता पूछने के लिए रोक लिया। गुरप्रीत रास्ता बता ही रहा था कि एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने आकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें उनके साथ पहले से ही खड़े चारों नकाबपोश युवकों ने भी साथ दिया। सभी ने उस पर गंडासी, डंडे व लोहे की रॉड से वार करने शुरू कर दिए। गुरप्रीत ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गुरप्रीत ने अपने ही गांव के दो युवकों पर रंजिश के चलते हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।