फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बरातियों को नाचने से मना किया तो दूल्हे के दोस्त ने मौसा ससुर को मार डाला, शादी भी हुई कैंसिल

बरातियों को नाचने से मना किया तो दूल्हे के दोस्त ने मौसा ससुर को मार डाला, शादी भी हुई कैंसिल

Sat, 19 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बरातियों को नाचने से मना किया तो दूल्हे के दोस्त ने मौसा ससुर को मार डाला, शादी भी हुई कैंसिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-8 में वीरवार रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक जगह पर काफी समय तक नाचने पर दुल्हन के मौसा ने बारातियों को मना किया तो दूल्हे के दोस्त ने उनकी चाकू घोपकर हत्या कर दी। आरोपी ने नशे में पहले मौसा को जमीन पर गिरा दिया, इसके बाद छाती पर चाकू से कई वार किए। यही नहीं बीच-बचाव करने आए मृतक के छोटे भाई और दूल्हे के भाई पर भी आरोपी ने चाकू से वार किए। वारदात के बाद दुल्हन के घर में मातम छा गया। वधू पक्ष के लोगों ने शादी के लिए भी मना कर दिया। हालांकि, थाने में काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए नहीं माने। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
गांव रतनगढ़ निवासी सविता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर के सेक्टर-8 में उसकी बहन यशोदा किराये से रहती है। यशोदा की बेटी की वीरवार को शादी थी। बारात शहर के दुर्गानगर से आई थी। शिकायत के अनुसार रात दस बजे बारात में सभी एक जगह पर काफी देर से नाच रहे थे। इस पर सविता के पति विकास राम (30) ने उन्हें देरी की बात कहते हुए बारात आगे ले चलने को कहा। दूल्हे पक्ष की ओर से आया बाराती संजय उस पर भड़क गया। संजय ने गुस्से में आकर पहले तो विकास को धक्का दिया और उसे वहां से जाने की बात कही। दोबारा से विकास ने उन्हें समझाया तो संजय ने तैश में आकर पेंट की जेब से चाकू निकाला और विकास को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर चाकू से कई वार किए। आनन फानन में विकास को शहर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-----------------
बीच-बचाव करने आए दो और भी हुए घायल
सविता का देवर रोशन व दूल्हे का भाई मनोज घटना के दौरान जब बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े तो संजय ने चाकू से रोशन व मनोज पर भी वार कर दिया। इससे ये दोनों भी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने जुटाए साक्षय
वारदात की सूचना मिलने पर चौकी नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी संजय मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का निवासी है और फिलहाल अंबाला में एक फैक्टरी में काम करता था।

वर्जन:::::
बारात में नाचने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अजीत, एसएचओ, सिटी थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed