फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हत्या की कोशिश के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

हत्या की कोशिश के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
हत्या की कोशिश मामले में एक और आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
थाना साहा में दर्ज हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलजिंद्र सिंह निवासी गांव साहिबपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में संलिप्त सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्य की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता निरमैल सिंह निवासी गांव पिलखनी ने एक अगस्त 2017 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बलजिंद्र, दलजिंद्र, गुरमुख सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह, सर्वजीत सिंह, जसबीर सिंह गांव साहिबपुर, थाना महेशनगर और हरप्रीत सिंह निवासी गांव पिलखनी और 12 अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उसे और उसके बेटे हरजीत सिंह और गोल्डी से लाठी-डंडे से मारपीट की। यही नहीं गन से फायर करते हुए जान से मारने की कोशिश भी की थी। इसके अलावा हरियाणा विद्युत निगम के जेई सुनील कुमार के सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई थी, जब बिजली बोर्ड सदस्य उसके ट्यबूवेल का कनेक्शन जोड़ रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दर्शन सिंह और गुरमुख सिंह गांव पिलखनी से गिरफ्तार कर थाना साहा में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed