फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दोहरे हत्याकांड का आरोपी अदालत ने जेल भेजा

दोहरे हत्याकांड का आरोपी अदालत ने जेल भेजा

Sat, 31 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का आरोपी अदालत ने जेल भेजा
दोहरे हत्याकांड का आरोपी अदालत ने जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। दोहरे मर्डर के मामले में शहजादपुर पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ नीटू बड़ा गांव को एक दिन के दोबारा मिले पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि गत 20 मार्च को लापता हुई विवाहिता कमलप्रीत और उसके लगभग 11 वर्षीय बेटे राहुल की हत्या के आरोप में पुलिस ने सुमित उर्फ नीटू निवासी बड़ागांव थाना नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो बार एक-एक दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया था कि पहले उसने अपने घर पर ही प्रेमिका कमलप्रीत की चाकू से हत्या की थी। उसके बाद उसे डर था कि कहीं उसकी प्रेमिका का बेटा हत्या के बारे में किसी को कुछ कह न दे। इसलिए उसने उसके बेटे को भी चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू ,शवों को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े अन्य सामान बरामद कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि अमर उजाला ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि आरोपी सुमित ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और उसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके बेटे को भी मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed