{"_id":"5c2fbb68bdec2256c93f8568","slug":"131546632040-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कान से बाली झपटने की कोशिश, एक काबू, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कान से बाली झपटने की कोशिश, एक काबू, दूसरा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के कान से बाली झपटने की कोशिश, एक काबू, दूसरा फरार
फोटो नंबर----40
कैंट की तहसील में अपने काम से स्कूटर पर आई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। तहसील में अपने काम से आई महिला के कान से बाली छीनने की कोशिश रेलवे रोड पर दो झपटमारों ने की। हालांकि वे कामयाब नहीं हो पाए, जबकि एक झपटमार को काबू कर लिया और दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिना रानी अपने काम से तहसील में आई थी। अभी वह रेलवे रोड पर ही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और इनमें से एक ने महिला के कान से बाली झपटने की कोशिश की। हालांकि यह झपटमार अपने इरादों में सफल नहीं हो पाया, जबकि लोगों ने उसे काबू कर लिया और उसकी धुनाई कर दी, लेकिन तब तक दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।