{"_id":"5ada41e14f1c1b6e098b58a5","slug":"131524253153-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शिनाख्त के प्रयास कर रही जीआरपी,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- शिनाख्त के प्रयास कर रही जीआरपी,
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूलकोट स्टेशन के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला, स्वभाविक मौत या हत्या स्पष्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर धूलकोट रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला है। ट्रेन में सवार एक यात्री ने शव देखा जिसके बाद धूलकोट स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने शुक्रवार दोपहर मौके का मुआयना किया। मामला हत्या या स्वाभाविक मौत का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव क्षत-विक्षप्त हालात में था। जांच टीम का अनुमान है कि शव करीब पांच से छह दिन पुराना है जोकि ट्रैक की ढलान पर झाड़ियों में पड़ा था। महिला ने गहरे पीले रंग की सूट व सलवार पहनी थी। उसके पास एक छोटा बैग था जोकि खाली पड़ा था। बैग में महिला की पहचान संबंधी कोई दस्तावेज आदि जीआरपी को नहीं मिला। मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी के डीएसपी शीतल सिंह स्टाफ सहित पहुंचे। जीआरपी अभी यह साफ नहीं कर सकी है कि यह मामला हत्या का है या स्वभाविक मौत का। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य की तलाश में जांच की। प्राथमिक जांच के बाद जीआरपी अभी कुछ भी साफ नहीं बता पा रही है। जीआरपी थाने के एसएचओ रामबच्चन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।