फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पति सहित परविर के दो अन्य सदस्य घायल

- पति सहित परविर के दो अन्य सदस्य घायल

Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
- पति सहित परविर के दो अन्य सदस्य घायल
बेटी से दामाद ने किया झगड़ा तो गुंडों से पिटवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बुधवार को सिटी के मानव चौक के नजदीक ससुराल पक्ष द्वारा अपने ही जमाई पर किराए के गुंडों से पिटवाने का मामला सामने आया है। गुंडों की यह सारी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी मदद करने वालों को भी गुंडों ने नहीं बख्शा। इस हमले में तीन लोगों को चोटें आई। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि पुलिस समय से पहुंच जाती तो शायद यह तांडव रोका जा सकता था क्योंकि गली मौहल्ले के लोगों ने झगड़े के अंदेशे को देखते हुए पहले ही 100 नंबर पर फोन कर सूचना दे दी थी।
सिटी के मानव चौक के नजदीक झड़ वाली गली में एक पति-पत्नी का मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुसराल पक्ष के लोगों ने अपनी बेटी को और नाती को जबरदस्ती ले जाने के लिए सारी हदें लांघ दी। पीड़ित नीतीश ने आरोप लगाया कि उसका अपनी पत्नी से मामूली झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने अपने पिता हरमिंद्र सिंह व मां के साथ उनके घर पर पहुंची और उनसे झगड़ा करके उसके बच्चे को ले जाने की जिद करने लगे। मना करने पर परिवार वालों ने किराए के गुंडों को बुलवाकर उसे व उसके घर वालों को डंडों व रॉडों से मारा। इस दौरान नीतीश को चोटें आई हैं। झगड़ा शांत करवाने आए नीतीश के चचेरे भाई प्रदीप को सिर में चोट व पांव में चाकू मारा गया है। नीतीश की ताई पर एक्टिवा चढ़ा दी गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमलावर कितनी देर तक तांडव मचाते रहे और जो बीच-बचाव करने आया उस पर डंडे व रॉड से हमला किया गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस चौकी नंबर पांच प्रभारी बलकार सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत उन्हें मिल गई है और यह हमला नीतीश के सुसराल पक्ष ने बाहर से युवकों को बुलवाकर करवाया। इस मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed