फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सेंट्रल जेल के टायलेट में कैदी ने लगाया फंदा, मौत

सेंट्रल जेल के टायलेट में कैदी ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 04 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के टायलेट में कैदी ने लगाया फंदा, मौत
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने वीरवार रात बैरक नंबर तीन के शौचालय में फंदा लगा लिया। आनन-फानन में जेल के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।। सूचना के बाद बलदेव नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जेल सूत्रों का कहना है कि मरने वाला कैदी धर्मवीर वीरवार की रात अपने कई बंदी साथियों के साथ बातचीत कर रहा था। इस बीच उसने अचानक कहा कि वह लघुशंका के लिए शौचालय जा रहा है। वह कुछ देर तक बाहर नहीं आया तब उसके संग लूडो खेलने वाले एक बंदी ने शौचालय के बाहर से आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजे के झरोखे से झांक कर देखा तो वह फंदे पर तड़पता नजर आया। इस पर बंदियों ने पहले तो वार्डर को सूचित किया और फिर दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी था। सूचना पाकर जेल के डॉक्टर और डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट मौके पर पहुंचे। कैदी को चेक कर डाक्टर ने सिविल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के केस में काट रहा था उम्रकैद की सजा
कैदी धर्मबीर कुरुक्षेत्र के गांव दापड़ा का निवासी था। उस पर लाडवा थाने में 2013 में हत्या का केस दर्ज हुआ था। इस केस में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। वह लाडवा से करनाल जेल भेजा गया था और करनाल जेल से अंबाला सेंट्रल जेल जनवरी 2017 लाया गया था। इसके बाद से वह अंबाला में सजा काट रहा था। जेल सूत्रों का कहना है कि उसने लोअर की नायलोन की रस्सी से फंदा लगाया। ऐसे में जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि उसके पास नायलोन की रस्सी आई कैसे। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed