{"_id":"5c5c30ddbdec224af71517a5","slug":"11549545693-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फजी इंतकाल करने में फंसा पटवारी व शिकायतकर्ता, नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फजी इंतकाल करने में फंसा पटवारी व शिकायतकर्ता, नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी इंतकाल करने में फंसा पटवारी व शिकायतकर्ता, केस
-धोखाधड़ी की शिकायत करने वाला स्वयं फंसा जांच में
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जमीन के मामले में बीते वर्ष शिकायत करने वाला व्यक्ति पुलिस जांच में स्वयं फंस गया। महेशनगर थाना पुलिस ने बब्याल निवासी राजबीर सिंह व पटवारी बालक राम के तहत धोखाधड़ी व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पटवारी बालक राम ने राजबीर के साथ मिलकर फर्जी इंतकाल तैयार किए, जिससे पूर्व में दर्ज मामले में राजबीर को मदद मिली। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामला सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
शिकायत में आरोप लगाए गए कि बीते वर्ष राजबीर सिंह की शिकायत पर महेशनगर पुलिस ने अप्रैल माह में जमीन की धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में भी पेश किया था, जिनमें से कई अब जमानत पर हैं। जांच के दौरान सामने आया कि राजबीर सिंह ने कुछ तथ्यों को छुपाकर मामला दर्ज कराया। इसकी जब जांच की गई तो परते खुलती गईं। यह पाया गया कि वर्ष 2016 में बालक राम पटवारी अंबाला कैंट तहसील में जिस दौरान तैनात था उसने राजबीर को लाभ पहुंचाने की कोशिश की और इसके लिए मिलीभगत करके पहले प्लाट का इंतकाल नंबर 17295 व इंतकाल नंबर 17296 दर्ज करवाया। बाद में दोनो इंतकाल गलत पाए गए राजबीर सिंह ने राजस्व विभाग के पटवारी बालक राम के साथ मिलकर अपराधिक षड्यंत्र रचकर पुलिस को भी गुमराह किया। जांच में जमीन का इंतकाल की गलत पाया गया, जिसपर अब मामला दर्ज किया गया है।