फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला टीचर से रेजीमेंट बाजार में झपटा पर्स

महिला टीचर से रेजीमेंट बाजार में झपटा पर्स

Wed, 21 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
महिला टीचर से रेजीमेंट बाजार में झपटा पर्स
महिला टीचर से रेजीमेंट बाजार में झपटा पर्स
विज्ञापन

फोटो नंबर : 24
गली में हुई वारदात के बाद लोगों ने किया पीछा, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार
पर्स में मोबाइल, नकदी व अन्य सामान, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मोबाइल में रिचार्ज कराकर मंगलवार देर शाम घर लौट रही महिला से झपटमार ने रेजीमेंट बाजार स्थित गली में अंधेरे का फायदा उठाते हुए पर्स झपट लिया। महिला ने शोर मचाया, मौके पर मौजूद लोगों ने झपटमार का पीछा किया, मगर वह फरार हो गया। मामले की जानकारी रेजीमेंट बाजार चौकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
सेना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में टीचर 58 वर्षीय अंबालिका मुखर्जी ने बताया कि शाम करीब सात बजे वह रेजीमेंट बाजार स्थित दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी। इसके बाद वह मुख्य रोड से घर की तरफ आ रही थी, मगर रोड बंद होने के कारण वह गुरुद्वारे वाली गली से होती हुई घर आ रही थी। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा लाडी के घर के ठीक साथ गली में अंधेरा था। इसी बीच एक युवक पीछे से आया जिसने उनका पर्स झपट लिया। महिला ने शोर मचाया तो यहीं रहने वाले गुरप्रीत सिंह व अन्य लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने झपटमार को पकड़ने के लिए पीछा किया मगर झपटमार फरार गया। अंबालिका ने बताया कि पर्स में कुछ नकदी, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहीं ट्विन सिटी में स्नेचिंग, नई कप्तान के लिए चुनौती
ट्विन सिटी में स्नेचिंग की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को जिले की नई महिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने अपना पद्भार ग्रहण कर लिया है और उनके लिए स्नेचिंग की वारदात पर लगाम कसना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। अब तक हुई वारदात में सामने आया है कि स्नेचर ज्यादाकर महिलाओं या फिर बुजुर्ग लोगों को ही निशाना बनाते हैं ताकि वह उनका पीछा न कर सकें। अभी कुछ दिन पहले ही एकता विहार चौक पर बुजुर्ग से स्नेचिंग हुई थी और इस दौरान स्नेचर्स हजारों की नकदी छीनकर फरार हो गए थे। इससे पहले सिटी व अन्य स्थानों पर भी वारदात हो चुकी हैं। हालांकि बीते माह ही पुलिस ने स्नेचर्स को काबू भी किया था जिसने कई वारदात में संलिप्ता कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed