{"_id":"5b71e01f42c7924ef6079e2f","slug":"111534189599-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थों की तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों की तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। थाना पड़ाव में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सीआईए-2 ने आरोपी यशपाल निवासी वार्ड 23 जोगी मंडी अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को सीआईए-2 के पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि राज कुमार उर्फ रिंकू मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-2 के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार उर्फ रिंकू निवासी गांव बुहानी थाना बबैन जिला कुरुक्षेत्र की तलाशी लेने पर उससे सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने यह हेरोइन आरोपी यशपाल से प्राप्त की है।