{"_id":"5f763fd98ebc3e9bc3695d89","slug":"crime-police-gold-ambala-news-knl460915199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी प्रक्रिया तक ही सिमटी जांच, 14 तोले सोने के लिए सीसीटीवी तक को नहीं खंगाल पाई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी प्रक्रिया तक ही सिमटी जांच, 14 तोले सोने के लिए सीसीटीवी तक को नहीं खंगाल पाई टीमें
विज्ञापन
जांच के नाम पर कागजी प्रक्रिया चल रही है, वो सही है। आरपीएफ व जीआरपी अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही है। निष्कर्ष जो भी हो लेकिन जेवरात ढूंढने की कोशिश कब शुरू की जाएगी। पीड़ित एयरफोर्स कर्मी रवि शंकर तिवारी ने विशेष बातचीत में ये जानकारी दी। रवि ने बताया कि अब तो उसने आरोपी की पहचान भी कर दी है, फिर भी उसे पकड़ने के लिए कोई भी एजेंसी तत्पर नहीं है। हालांकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरपीएफ सह-सुरक्षा आयुक्त की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। एक बार फिर नए सिरे से टीम के साथ जुड़े अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि 1-2 दिन में इस मामले से पर्दा उठ सकता है, वहीं इस मामले को लेकर वीरवार बनारस टीम के 2 सदस्य अंबाला पहुंचे। उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेजों को लेकर छावनी जीआरपी से जानकारी हासिल की। इस मामले को लेकर आज बनारस आरपीएफ की टीम भी अंबाला पहुंच सकती है।
--------------------------------
क्या सीसीटीवी में कैद हैं सारे राज...
जिस समय सीआईबी टीम ने लाखन को पकड़ा और उसे पोस्ट पर लेकर आई, उस समय की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश अभी तक किसी एजेंसी ने नहीं की है। यदि खंगाल ली हैं तो उसे सामने क्यों नहीं लाया जा रहा? ऐसे में अब जांच टीम भी शक कटघरे में आ गई हैं। पीड़ित या फिर मास्टरमाइंड लाखन को आरपीएफ पोस्ट पर 13 अक्टूबर को पेश होना है, अगर वह पेश नहीं हुआ तो लाखन को पकड़ने के लिए गिरफ्तारी वारंट किया जाएगा। हालांकि निष्पक्षता से जांच के लिए सीआईबी टीम के इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मियों को मुरादाबाद ट्रांसफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
----------------------
लाखन के जब्त फोन पर आई 6 कॉल्स
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि जिस दिन ट्रेन से लाखन पकड़ा गया, उस दिन सीआईबी टीम ने फोन आरपीएफ पोस्ट पर जमा नहीं कराया था और लगभग 6 घंटे तक फोन कब्जे में रखा था। इस दौरान लाखन के फोन पर 6 कॉल्स आई और शाम लगभग 6 बजे फोन बंद हो गया और 8 बजे फोन को आरपीएफ पोस्ट पर जमा करा दिया गया।
------------------------
आरपीएफ कर्मचारियों के बयान दर्ज हो गए हैं। इस मामले की तहकीकात शायद सहारनपुर जीआरपी करेगी। यह मामला बनारस से सहारनपुर ट्रांसफर हो सकता है। हमने अपने स्तर पर लाखन की शिकायत पर पूछताछ कर ली है, अभी वो हमारे लिए पीड़ित है न कि आरोपी।
विलायती राम, प्रभारी जीआरपी।