फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crime is increasing in the state, the government has no control over the administration: Digvijay

प्रदेश में बढ़ रहा है अपराध, प्रशासन पर नहीं सरकार का नियंत्रण: दिग्विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Crime is increasing in the state, the government has no control over the administration: Digvijay
मुलाना। जननायक जनता पार्टी के युवा जोड़ों अभियान के तहत जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हल्का मुलाना के गांव सोहाना, दोसड़का, थंबड़, महमूदपुर नूरपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। महमूदपूर गांव में आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी के युवा जोडों अभियान को भरपुर समर्थन मिल रहा है। क्योंकि युवा नेतृत्व वाली केवल जननायक जनता पार्टी ही है। दिग्विजय ने प्रैस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में अब अपराध का माहौल है। हर रोज कहीं कहीं न कहीं हत्या हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे है कि शराब के ठेके बिकवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को कुरूक्षेत्र में पुलिस वाले बिठाकर मीटिंग लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री हरियाणा नायब सैनी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तो बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री की पॉवर कोई ओर चला रहा है। जब तक मुख्यमंत्री पूरी पॉवर अपने हाथों में नहीं लेते प्रदेश के हालात नहीं बदलेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सोंडा, जिला अध्यक्ष मनदीप बोपाराय, रणधीर चिका ,हल्का प्रधान शमशेर राणा , अरमेंद्र सोंटा,डॉ जसविंद्र खैरा सहित अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन




----------

पूर्व सीएम हुड्डा ने टेबल के नीचे भाजपा से हाथ मिलाया

दिग्विजय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता की जनभावनाओं को मिट्टी में मिला दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भी घेरा और कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भाजपा से मिले हुए है। उन्होंने कहा कि जेजेपी भाजपा के साथ हालातों के अनुसार गई थी लेकिन हुड्डा ने टेबल के नीचे से भाजपा से हाथ मिलाया हुआ है। उन्होंने अपने और अपने बेटे के अलावा किसी की ओर नहीं देखा । दिग्विजय ने यहां तक कहा कि कांग्रेस की टिकटें तक भाजपा की दफ्तर से बंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed