{"_id":"5d3f531c8ebc3e6cc92d6e61","slug":"crime-ambala-news-rtk5082445194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले युवक
- फोटो : AMBALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ क्षेत्र में नशे का जाल इस कदर फैल गया है कि घर-घर तक नशे की सप्लाई हो रही है। इस धंधे में संलिप्त लोग बेखौफ होकर हर घर तक नशा पहुंचा रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि राजनीतिक संरक्षण में जारी इस धंधे में पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही। ताजा मामला क्षेत्र के गांव गदौली में सामने आया जहां नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले युवक का ग्रामीणों ने वीडियो बना उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यही नहीं उक्त सप्लायर से नशे के कैप्सूल खरीदने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया लेकिन उक्त सप्लायर राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस तक को ठेंगा दिखा फरार हो गया। इस घटनाक्रम के साक्षी रहे गांव के सरपंच ने हालांकि इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत भी दी लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
जानकारी मुताबिक दो रोज पूर्व क्षेत्र के गांव गदौली में दो युवक नशे के कैप्सूल लेने के उद्देश्य से पहुंचे। मौके पर जुटे कुछ ग्रामीणों ने इन दोनों युवकों के संदिग्ध हालात को देखते हुए उनकी चुपके से वीडियोग्राफी बनानी शुरू कर दी। इसी बीच इन दोनों युवकों को गांव का ही एक शख्स जब नशे के कैप्सूल देने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी भी फोटो कैप्सूल सहित खींच डाली। नशा सप्लाई करने आए उक्त तस्कर को जब इस बात की भनक लगी तो वह अपने आप को क्षेत्र के एक राजनैतिक का नजदीकी बताकर न केवल रौब झाड़ने लगा बल्कि मौका देख कर वहां से भाग निकला लेकिन ग्रामीणों ने कैप्सूल लेने आए साढ़ौरा निवासी दोनों युवकों को पकड़ कर जब उनसे कैमरे के समक्ष पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि वे पिछले लगभग आठ माह से उक्त सप्लायर से नशे के कैप्सूल ले रहे हैं, पहले वे ये कैप्सूल काला आम्ब से लिया करते थे।
काबू आए इन दोनों युवकों के बारे में ग्रामीणों ने सरपंच सुखदेव राज को इस बारे जानकारी दी। सरपंच ने ग्रामीणों संग मिलकर जब इस मामले की जांच की व वीडियो देखा तो इस बारे पुलिस में सूचना दे डाली। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती गांव का उक्त सप्लायर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
कई गांवों से जुड़े हैं नशा सप्लाई के तार
यहां यह बता दें कि ग्रामीणों द्वारा जो जानकारी दी गई, उसके मुताबिक गांव में जिस तरह से बेखौफ होकर नशे की सप्लाई की जा रही है, उससे यह साफ है कि नशा तस्करों को न केवल राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है अपितु आसपास के गांवों में भी तस्करों के तार जुड़े हैं, जिससे उन्हें नशा सप्लाई करने में कोई दिक्कत नहीं आती।
क्या कहते हैं सरपंच
उधर इस संदर्भ में गदौली के सरपंच सुखदेव राज का कहना था कि पकड़ में आए साढ़ौरा वासी दोनों युवकों का मेडिकल करवाने के उपरांत पुलिस को सौंप दिया गया था, साथ ही गांव के उक्त तस्कर बारे भी एक शिकायत दे दी गई थी।
क्या कहते है थाना प्रभारी
नारायणगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक इस संदर्भ में मिली शिकायत के बाद उक्त नशा तस्कर के घर पर छापामारी की गई थी लेकिन तब तक वह फरार हो गया था।