फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

रोडवेज क्लर्क व साइकिल स्टैंड संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। अंबाला डिपो जीएम ने अंबाला डिपो में कार्यरत क्लर्क और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोडवेज जीएम गौरी मिड्ढा ने थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबाला कैंट पार्किंग स्टैंड संचालक यशपाल और रोडवेज क्लर्क सुरेंद्र सिंह बेदी ने विभाग से लाखों की धोखाधड़ी की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि अंबाला कैंट बस स्टैंड पर पार्किंग स्टैंड वर्ष 2016 से 2019 तक यशपाल के पास था, जिसका वह एक लाख 100 रुपये प्रति माह शुल्क देते थे, जोकि 10 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करवाए जाते थे। विभाग को इस बीच जानकारी मिली कि वर्ष 2019 तक यशपाल की तरफ से सिर्फ 6 लाख 60 हजार 178 रुपये ही जमा करवाए गए हैं और 46 लाख 16 हजार 675 रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि यशपाल से किराया समय पर जमा करवाने का जिम्मा क्लर्क सुरेंद्र बेदी का था। जीएम गौरी मिड्ढा ने जांच में मिलीभगत की आशंका के चलते जब जांच की गई तो यह भी सामने आया कि क्लर्क सुरेंद्र बेदी ने इस बारे में किसी प्रकार का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया, जिससे किराये के बारे में जानकारी मिल सके। जीएम ने मामले में उक्त दोनों के खिलाफ थाना बलदेव नगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed