फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

नशे में धुत्त कर्मियों ने प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से की बदतमीजी, वीडियो वायरल

Wed, 17 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज की प्रशिक्षण बस मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों सहित शहर के अग्रसेन चौक पर पहुंची। इस दौरान अभ्यर्थियों और बस ड्राइवर व चेकर के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद दोनों कर्मी नशे में धुत्त हैं और प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों से गाली गलौच और झड़प कर रहे हैं। मामले में रोडवेज जीएम गौरी मिड्डा ने कहा कि उन्होंने यह वायरल वीडियो देखी है। मामले में सबसे पहले जांच की जाएगी कि यह बस किसी डिपो की थी। अगर यह अंबाला डिपो की बस हुई तो दोनों कर्मियों को सस्पेंड करने के बारे में उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। अगर अन्य डिपो की बस हुई तो भी उच्चाधिकारियों को इस मामले के बारे में लिखा जाएगा। जीएम ने यह भी कहा कि इस बारे में उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed