फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

कोल्डड्रिंक पिलाकर नौ माह से नाबालिग से कर रहे थे कुकर्म, तीन फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। नशीला पदार्थ पिलाकर नौ माह से एक नाबालिग से कुकर्म किया जा रहा था। गलत काम करने वालों में तीन लड़कियों का पिता भी शामिल है। उसके साथ गांव के दो अन्य युवक हैं शामिल हैं। उत्पीड़न बढ़ने पर पीड़ित ने अपने पिता को सच बता दिया। मामला सार्वजनिक होते ही परिवार ने पुलिस को शिकायत कर दी। शुक्रवार देर शाम सदर थाने में छह पोक्सो, नशीला पदार्थ पिलाने की धारा 328 और धमकाने के लिए धारा 586 का केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। देरशाम सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना पिछले साल मार्च से आरंभ हुई। मंदीप, अमित और बाटू नाम के युवकों ने नाबालिग को अपने घर बुलाया। उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया गया। पीते ही वह बेहोश हो गया। उसके बाद तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। इसी पर उसे धमकाने लगे। जब चाहते उसे अपने पास बुलाकर गलत काम करते थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। परेशान नाबालिग ने पिता बताया तो पुलिस का सहयोग लिया गया। तफ्तीशी अधिकारी एएसआई धर्मपाल के अनुसार छह पोक्सो एक्ट के केस में बाटू नामक आरोपी तीन लड़कियों का पिता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed