{"_id":"5d83dd8e8ebc3e0131498cab","slug":"crime-ambala-news-knl56756152","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चला रहा था धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चला रहा था धंधा
विज्ञापन
मुलाना। सीआईए स्टाफ ने मुलाना झाड़ूमाजरा मार्ग पर नाकाबंदी कर गोला गांव के एक युवक को 10 हजार रुपए के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से 200 रुपये के 50 नोट नकली बरामद हुए हैं। मुलाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ को सूचना मिली कि गोला गांव का रहने वाला शुभम नकली नोट बनाने का काम करता है। उन नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए आएगा। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुलाना झाडूमाजरा मार्ग पर नाकेबंदी कर बाइक पर सवार शुभम को रोककर तलाशी ली। तलाशी में शुभम के पास से 200 रुपये के 50 नोट बरामद हुए ।
नोटों के सीरियल नंबर एक होने से हुई पहचान
बरामद नोट असली जैसे ही थे। लेकिन जब उन नोटों को गहनता से जांचा गया तो उनमें 30 नोटों पर एक ही सीरियल न.5 एलटी 50084 व 20 नोटों पर एक ही सीरियल न. 8 एएफ 04912 अंकित पाया। जिससे उनका जाली होना साफ हो गया। टीम द्वारा आरोपी युवक शुभम को तुरंत गिरफ्तार किया गया। मामले में सीआईए स्टाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
भंभौली के रहने वाले दोस्त के साथ मिलकर करता है काम
आरोपी शुभम ने पूछताछ में बताया कि नकली नोट वह अपने दोस्त रवि उर्फ रूबी निवासी गांव भंभौली जिला यमुनानगर की मिलीभगत से बाजार में चलाता है। उसने बताया कि वह पहले भी बाजार में नकली नोट चलाकर आया है। जिसमें उसे कोई परेशानी तक नहीं हुई।
पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेन्द्र कादयान ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य आरोपी भी सामने आएंगे जोकि दूसरे जिले से संबंध रखते हैं। नोट कहां छापे जाते हैं, कैसे बाजार में प्रयोग किए जाते हैं नेटवर्क कहां तक फैला है इन सब का खुलासा रिमांड के दौरान किया जाएगा।