फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दिल्ली के नाइजीरियन से हेरोइन खरीदकर लाया था आरोपी, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ मोड़ से 35 ग्राम हेरोइन संग पकड़ा गया बाल्मीकि नगर का अमित कुमार उर्फ बाबू ने यह नशीला पदार्थ दिल्ली के नाइजीरियन से खरीदा था। सोमवार देर शाम की घटना का आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

हत्या के एक मामले में वह कोर्ट से जमानत पर चल रहा है। बलदेवनगर थाने में हेडकांस्टेबल निरंजन सिंह के बयानों पर की गई कार्रवाई की जांच एएसआई कर्म सिंह कर रहे हैं। रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था जोकि केवल तीन दिन का ही मिला। आरोपी को साथ लेकर टीमें राजधानी रवाना हो चुकी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अमित ने बताया कि वह पहले भी कई बार दिल्ली से नशा खरीदकर लाया है। अंबाला में उसके कुछ ग्राहक हैं, जिन्हें बेचकर वह मुनाफाखोरी करता है।
विज्ञापन

पहले हत्या के केस में जमानत पर चल रहे अमित को नशे के साथ पकड़कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। वह दिल्ली से सामान खरीदकर लाया था। वह पहले भी नशा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। मेन सप्लायर को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्म सिंह, तफ्तीशी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed