{"_id":"5fcbea318ebc3ecf727edb15","slug":"crime-ambala-news-knl53195581","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार को लेकर पड़ोसियों ने किया परिवार पर हमला तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार को लेकर पड़ोसियों ने किया परिवार पर हमला तीन घायल
विज्ञापन
crime
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के नजदीकी गांव गधौली में एक परिवार ने दूसरे परिवार के तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। घटना वीरवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए घर के मुखिया 60 वर्षीय रणबीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी हमारी तरफ दीवार बना रहा था। इसका जब उन्होंने विरोध किया तो
उन्होंने उन पर हमला कर दिया।
शोरगुल सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी महिंद्रो व बेटे सुशील पर भी उन लोगों ने लाठी व डंडों से हमला करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया। जैसे- तैसे हम नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमें रात में ही शहर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायलों की जांच व इलाज चल रहा है।
हमारे पास शिकायत आई है जिसमें हम तथ्य एकत्रित कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कर्मबीर सिंह, आईओ, हेड कांस्टेबल, थाना नारायणगढ़।