फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

ससुरालियों से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
साहा (अंबाला)। दहेज की मांग कर रहे ससुरालियों से परेशान केसरी की मीनाक्षी ने सोमवार शाम को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसके पति, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

जानकारी देते हुए मृतका के पिता दुखेड़ी निवासी राजकुमार ने बताया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी सात साल पहले केसरी के बलविंद्र से की थी। कुछ समय बाद दामाद, जेठ जेठानी ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। पति, जेठ व जेठानी उस पर लगातार बाइक वाली रेहड़ी लाने का दबाव बना रहे हैं। जिसे लेकर रविवार को भी ससुरालियों ने मीनाक्षी से झगड़ा किया। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर सोमवार शाम को मीनाक्षी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही साहा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर लड़की के पिता को दे दिया।
विज्ञापन

मीनाक्षी को शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग पति, जेठानी व जेठ दहेज के लिए तंग करते थे। मीनाक्षी के पिता राज कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर लड़की के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलकार सिंह, थाना प्रभारी, साहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed