फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

जूस की आड़ में पिलाता था अवैध शराब, पुलिस ने 84 बोतल के साथ दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। जूस पिलाने की आड़ में अवैध शराब पिलाने वाले वेलकम जूस कार्नर संचालक विपिन कुमार उर्फ हैप्पी पर पुलिस शिकंजा कस दिया। मंगलवार देर रात की इस घटना में अलग-अलग ब्रांड की 84 बोतल जब्त कर ली गई। अचानक हुई दबिश के दौरान उनके नौकर चंदन और उदमराज मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैप्पी को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसकी जमानत कबूल कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गश्त कर रही पुलिस को पता चला कि वेलकम जूस कार्नर संचालक काफी समय से अवैध शराब का कारोबार करता है। पहले भी उस पर कई कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन वह नहीं मान रहा। इस कारोबार में हैप्पी के नौकरों चंदन और उदमराज भी शामिल बताए गए। मुखबिर के कहने पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां मौजूद कुुछ युवक इधर-उधर भाग गए। तलाशी के दौरान जनरेटर बॉक्स में अलग-अलग ब्रांड की 84 बोतलें शराब बरामद की गई। लिमका की बोतल में भी शराब भरी पाई गई। एएसआई नवतेज के अनुसार वेलकम जूस संचालक को अवैध शराब बेचने, दुकान में पिलाने सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed