फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पड़ोसी दंपती को बचाने आए पंचायत सदस्य व पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ़। घर में घुसकर पंचायत सदस्य व उसकी पत्नी को तेजधार हथियारों व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुये गांव बड़ी रसौर के पंचायत सदस्य सोमदत्त ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मामले में तहकीकात आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

सोमदत्त ने बताया कि वह नारायणगढ़ में अनु लेबोरेटरी के नाम से दुकान करता है। गत दिनों सुबह के लगभग 8.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से निकला तो उनके मकान के सामने वाले घर से आवाजें सुनाई दी। उसने जब अंदर जाकर देखा तो वहां पर मकान मालिक प्रदीप व उसकी पत्नी को मुकेश, विजय, अंकित, रमन, बिंदू अपने हाथों में डंडे, लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों से मार रहे थे। सोमदत्त के अनुसार विजय के हाथ में लोहे की रॉड , रमन के हाथ में तलवार तथा मुकेश के हाथ में ईंट थी। उसने पंचायत सदस्य होने के नाते बीच बचाव करके प्रदीप व उसकी पत्नी को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया और फिर अपने घर वापस आ गया, तभी बाहर से विजय, रमन, मुकेश ने उसे पुकारा। उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो उक्त व्यक्ति जबरदस्ती घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ में पहुंचाया, यहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। सोमदत्त के अनुसार कोरोना महामारी के चलते वह चंडीगढ़ जाने की बजाय अपने ही घर में प्राइवेट उपचार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed