फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर धोखा देने, आत्महत्या के लिए उकसाने पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ़। शादी के डेढ़ माह बाद पार्टनर वीजा पर आस्ट्रेलिया ले जाने और दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने पति और सास-सुसर समेत दूल्हे पक्ष के 7 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, विश्वास का हनन करने और धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलेज रोड की नारायणगढ़ में रहने वाली रशपिंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी शादी 18 जनवरी 2018 को जगदीप सिंह उप्पल निवासी गांव कोहड़ा भूरा के साथ हुई थी। यह रिश्ता जगदीप के ताऊ हरदेव सिंह उप्पल ने करवाया था। जो मेरे पिता को मिला और कहने लगा कि उनका भतीजा जगदीप सिंह उप्पल ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर के विक्टोरिया स्टेट में पुलिस में नौकरी करता है। यदि रिश्ता होता है तो आपकी लड़की को एक डेढ़ महीने में ही ऑस्ट्रेलिया पार्टनर वीजा पर ले जायेगा। शादी के दिन मेरे पिता ने 2 लाख रुपये नकद आदि जगदीप सिंह उप्पल व उसके पिता अवतार सिंह उप्पल को दिए। जगदीप सिंह को एक सोने का कड़ा राणा रिजोर्ट में मेरे भाई गगनदीप सिंह ने डाला था। सगाई में मेरे माता पिता ने शगुन के तौर पर जगदीप सिंह उसके पिता अवतार सिंह व हरदेव सिंह व दोनों जमाइयों गगनजोत और जसविंद्र सिंह को सोने की अंगूठी, सास को सोने की चैन व ताई सास तजिकंदर कौर उप्पल व दोनों नंनदों को सोने के टोपस डाले थे। शादी के समय मेरे मां बाप ने एक सोने का सेट, 1 सोने की अगूंठी , 2 सोने के कड़े व सोने के दो जोड़ी झुमके मुझे डाले थे। करीबन 20-22 तोले सोना मेरे माता पिता ने मुझे व मेरे ससुराल वालों दहेज में दिया।
विज्ञापन

करीबन 40 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे ताने मारे कहा कि बारातियों का सही स्वागत नहीं किया गया। इतने सब के बावजूद शुरू से ही मुझे ताने देते थे कि तेरे पिता ने केवल 2 लाख रुपये सामान के दिये हैं जबकि सामान के कम से कम भी 10 लाख रुपये देने चाहिए थे। मेरे पति, सास ससुर व ननदों ने मुझ से कहा कि मेरे ऑस्ट्रेलिया जाने में 8-10 लाख रुपये का खर्चा है। उसे अपने माता पिता से लेकर आओ। इंकार किया तो मेरे पति फरवरी 2018 में वापस ऑस्ट्रेलिया चले गये। कहा कि जब तक पैसे नहीं लाती यहीं रहो। पति के जाने के बाद पीछे से मेरे सास ससुर, ननद व ननदोइयों व घर का सारा काम मुझसे ही करवाते थे। बार-बार मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने मेरा सारा जेवर एक मेरे द्वारा डाली गई अंगूठी को छोड़कर मेरी सास ने शादी के बाद अपने कब्जे में कर लिया। मेरी बैंक पास बुक, पासपोर्ट सभी शैक्षणिक दस्तावेज, शादी पंजीकरण सर्टीफिकेट व शादी के गुरुद्वारा के सर्टीफिकेट व पैलेस का मैरिज सर्टीफिकेट, मेरी एक्टिवा जो मैंने खुद अपने पैसे से ली थे भी मेरे ससुर के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारने की थी योजना
रशपिंद्र कौर ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने एक दिन अपने सास-ससुर को जगदीप सिंह से बातचीत करते हुए सुना। वह बोल रहे थे जो हाल पहली का किया वही इसका करेंगे। इसे जान से मार देंगे और किसी को पता तक नहीं चलेगा। जब उसने इस बारे में उनसे सवाल किए तो दोनों ने गर्दन पर कृपाण रखते हुए कहा कि यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने किसी ने किसी बहाने कभी 50 हजार तो कभी 3 और एक लाख करके उससे और उसके माता-पिता से करीब 8-9 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन उसका पति उसे आस्ट्रेलिया लेकर नहीं गया। इस दौरान उसका पति भी कई बार इंडिया आया। पीड़िता ने गुहार लगाते हुए कहा कि उसका पति अभी भी दिल्ली में है इसीलिए उसे गिरफ्तार कर न्याय दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed