फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

विवाहिता से बोले पति और सास, दोबारा ससुराल आई तो काट देंगे बाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। विवाहिता को उसके पति व सास ने बाल काटकर छोड़ने की धमकी दी है। परिवारी का आरोप है कि आईजी ऑफिस में काम करने वाली तलाकशुदा ननद उसे पूरे परिवार के साथ जेल में करवाने की धमकी देती है। इन आरोपों के साथ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभी पति सबगा गांव के पति रिंकू राम, सास सीमा देवी, ससुर हरफूल सिंह व ननद रीना रानी को आरोपी बनाया है। मच्छौंडा के पास सांई का बाग एरिया की रहने वाली मीना रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले ही उसकी शादी रिंकू राम से हुई थी। शादी में हैसियत से बढ़कर दहेज भी दिया गया था। पर शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज को लेकर उसे तंग करने लगे थे। हालांकि शादी के बाद मीना ने एक बेटे को भी जन्म दिया जोकि अब डेढ़ साल का है।
विज्ञापन

पूरे परिवार को करवा दूंगी अंदर
मीना ने बताया कि उसकी तलाकशुदा ननद रीना आईजी ऑफिस में कार्यरत है। वह उसे पूरे परिवार के साथ अंदर करवाने की धमकी देती है। जबकि सास व पति कई बार उसे बाल काटने के लिए धमका चुके हैं। कुछ रोज पहले ही उसे घर से निकाल दिया गया। परिवादी की मानें तो इससे पहले भी उसे कई बार घर से निकाला जा चुका है। तब पंचायत के फैसले के बाद आरोपी उसे घर ले जाने के लिए राजी हुए थे। मीना का आरोप है कि उसकी ननद ही उसका घर बर्बाद कर रही है। इसी आधार पर उसने ननद समेत सभी ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed