फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

अपहरण कर पेट्रोल पंप मैनेजर से 1.80 लाख लूटे फिर हाथ-पैर बांधकर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। पेट्रोल पंप के प्रबंधक का अपहरण कर बदमाश उससे 1.80 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। आरोपी प्रबंधक को सड़क किनारे सुनसान रास्ते पर फेंक गए। मौके से प्रबंधक ने पंप मालिक को वारदात की सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिहटा गांव के रहने वाले अभिमन्यु चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साहा-शाहाबाद रोड पर एचपी सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन

2010 से पंप पर हरड़ा गांव का किरणपाल बतौर प्रबंधक काम कर रहा है। वह पूरे दिन पंप पर बिकने वाले तेल की सेल के पैसे रोजाना अपने घर ले जाता है। फिर अगले दिन सुबह पूरी सेल को बैंक में जमा करवा देता है। बीते रोज करीब सवा नौ बजे उसके मोबाइल फोन पर किरणपाल की कॉल आई थी। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर दिनभर की सेल 1.80 लाख रुपये, मोबाइल फोन व पर्स भी छीन ले गए। इससे पहले हाथ पैर बांधकर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। फिर जाते समय अपनी गाड़ी से उसे अग्रवाल राइस मिल्स शाहाबाद के पास सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। अभिमन्यु ने बताया कि कॉल आने के तुरंत बाद ही वह अपने पिता के साथ प्रबंधक की तलाश में घर से निकल पड़ा। उसकी बताई जगह पर ही किरणपाल उन्हें मिल गया।
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने सेंट्रो कार में किया अपहरण
किरणपाल ने बताया कि बीते रोज पंप की सेल लेकर करीब आठ बजे वह अपने घर की ओर रवाना हुआ था। गांव की सड़क पर पीर बाबा की मजार के पास ही अचानक तीन सेंट्रो कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। आरोपियों ने मोटरसाइकिल रुकते ही तुरंत उसके पकड़कर कार में डाल लिया। इसके बाद उसके मुंह को कपड़े से बंद कर हाथ पैर बांध दिए। आरोपियों ने नोटों से भरा बैग व दो मोबाइल फोन व पर्स भी उससे छीन लिया। किरणपाल ने बताया कि उसने बैग छीनने को लेकर अपहरणकर्ताओं का कड़ा विरोध किया। इसी वजह से आरोपियों ने उसे लात घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान किरणपाल को चोटें भी लगी हैं। इसके बाद आरोपी उसे सड़क पर हाथ पैर बांधकर फेंक गए। अभिमन्यु की ओर से ही पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। अब पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं के खिलाफ लूट व अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप मैनेजर का अपहरण कर उससे 1.80 लाख रुपये लूटने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कार को लेकर भी आसपास पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों का सुराग लग जाएगा। पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझाने के हर संभव प्रयास कर रही है ।
-सतबीर सिंह, एसएचओ, थाना साहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed