फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

घर में घुसकर मारपीट, पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
बराड़ा। घर से खेतों में घूमने निकले एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने गाली गलौज करने के बाद जमकर मारपीट की जब दर्द से कराहता हुआ पीड़ित युवक घर की तरफ दौड़ा तो मारपीट कर रहे आरोपी भी पीछे-पीछे उसके घर तक जा पहुंचे और फिर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पीड़ित की भाभी और मां को भी पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बराड़ा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलजिंद्र सिंह निवासी कसेरला अपने खेतों में घूमने के लिए निकला था। उस समय वहां पर पहले से ही खड़े राजकुमार, हाकम सिंह व विशाल ने गाली गलौज शुरू करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बलजिंद्र सिंह ने उनको उसे छोड़ देने की दुहाई दी। लेकिन वह उसके साथ मारपीट करते रहे। जैसे-तैसे बलजिन्द्र उनके चुंगल से छूट कर घर आ गया। लेकिन सभी बलजिन्द्र सिंह के पीछे दौड़ते हुए घर तक पहुंच गए। वहां पर आकर भी उनके साथ में आए कर्मजीत सिंह व सरोज बाला ने बलजिंद्र सिंह, भाभी सुमन देवी व उसकी माता प्यारी देवी के साथ रॉड व डंडों से मार पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed