फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

चोरी की नीयत से दूध की डायरी में घुसे दो युवकों को दबोच पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बलाना बस अड्डे पर स्थित दूध की डेयरी में घुसे दो युवकों को संचालक ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बुधवार की घटना में संचालक रामेश्वरदास पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गए थे। उसी दौरान पीछे से डेयरी में आए गुलशन और गुरमीत सिंह ने काउंटर पर रखे सामान को खंगाला, दराज को भी तोड़ दिया। इसी कश्मकश के दौरान आरोपियों को मामूली खरोंचे भी लगी। सदर थाने में चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। वीरवार दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस को दी शिकायत में दुकान संचालक रामेश्वर के अनुसार वह बलाना बस स्टैंड पर दूध का काम करते हैं। घटना से कुछ देर पहले वह कुछ पलों के लिए पड़ोस में एक दुकान पर गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों से पता चला कि दुकान में चोर घुसे हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसे आता देखकर भागने का प्रयास किया। दोनों को पब्लिक के सहयोग से पकड़ लिया गया। काउंटर का सामान बुरी तरह बिखरा था। दराज टूटा था। रामेश्वर के अनुसार यदि वे समय पर नहीं पहुंचते तो आरोपियों चोरी में कामयाब हो सकते थे। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश के अनुसार चोरी के प्रयास में पकड़े गए दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed