फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

तांत्रिक क्रियाओं के बहाने चाचा ससुर करता था छेड़छाड़, जेठ ने भी कई बार अकेला पाकर पकड़ी बाजू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित व छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश की है। आरोपियों में पति नरेंद्र कुमार के अलावा सास कैलाशो देवी, ससुर अमीरचंद, जेठ सुरजीत कुमार, जेठानी रीटा रानी, ननद रितु रानी, व चाचा ससुर भाना राम शामिल हैं। आरोपी बराड़ा की हरगोबिन्दपुरा कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी
कैंट की बाजीगर कॉलेनी की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2014 को नरेन्द्र कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिए उसे दहेज को लेकर ताने देने लगे। हालांकि उसने बताया कि शादी में परिवार की ओर से 8 लाख रुपये खर्च किए थे। 2 मई 2018 को आपरेशन के दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया था। आरोपी आपरेशन से पहले उसे जानबूझकर मायके छोड़ गए थे। बेटी के पैदा होने पर सभी उसके दुश्मन बन गए। कोई भी उसे देखने अस्पताल में नहीं आया। परिवारिक पंचायत के बाद वह ससुुराल पहुंची। लेकिन पति ने उससे 50000 हजार रुपये डिमांड करनी शुरू कर दी। इसको कई बार उसके साथ मारपीट हुई। बाद में यह डिमांड दो लाख रुपये हो गई। किसी तरह मेरे पिता ने रिश्तेदारों से जमा कर 165000 रुपये ससुरालियों काके दे दिए। इसके बाद आरोपी फिर उसे परेशान करने लगे। उसने बताया कि मेरा घर बसाने के लिए परिवार ने ससुरालियों को फिर करीब 70 हजार रुपये दिए। पर बाद में ससुरालिए उसे कार की डिमांड करने लगे। बेटी के पैदा होने पर जेठ की डिमांड पर उसे सोने की अंगूठी व जेठानी को सोने की बांलिया डाली थी। उसने बताया कि चाचा ससुर भाना राम तांत्रिक क्रियाओं में रुची रखता है। वह उसे रात को श्मशान घाट में जाने के लिये दबाव बनाता था। एक दिन झाड़फूंक के जरिए उससे छेड़छाड़ तक हुई। नशीली चीज खिलाकर उसे एक बार हिमाचल प्रदेश में किसी डेरे में भी ले जाया गया था। जेठ भी कई बार उसकी बाजू पकड़ चुका था। विवाहिता ने बताया कि ससुरालियों ने उस पर शारीरिक व मानसिक जुल्म ढहाए। इसी वजह से उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed