फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

मलेशिया भेजने व वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर पांच लाख रूपये की धोखाधड़ी, चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
मलेशिया भेजने व वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख रूपये की ठगी हो गई। शिकायत के बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई थी। जिसके आधार पर अब कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। करनाल के गांव संधीर के रहने वाले रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई नरेन्द्र मलेशिया गया हुआ है। इसी वजह से उसकी भाई से बातचीत होती रहती है। तब उसके भाई ने बताया था कि मलेशिया में उसके साथ पटियाला के खालसा मोहल्ला का रहने वाला सन्नी कुमार भी काम करता है। नरेंद्र ने उसे बताया था कि सन्नी का भाई राजन, पिता अमृत लाल, पत्नी प्रीती के साथ युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इन्होंने पंजाब के साथ हरियाणा के भी कई युवाओं को विदेश भेज रखा है। उसने बताया कि भाई नरेन्द्र ने खुद का वर्क परमिट लगवाने के लिए व उसे मलेशिया बुलवाने के लिए सन्नी से बातचीत की थी। सन्नी के कहने पर मैंने राजन से संपर्क किया था । तब खालसा मोहल्ले में उसकी राजन उसके पिता अमृत लाल व पत्नी प्रीति से मुलाकात हुई थी। उसे मलेशिया भेजने व भाई नरेंद्र को वर्क परमिट दिलवाने के लिए आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। 27 अक्तूबर 2018 को पुरानी अनाज मंडी स्थित मनोज कंपनी व गोयल ब्रर्दस दुकान पर मुलाकात हुई थी। तब आरोपियों ने उसके भाई के वर्क परमिट लगवाने के लिए दो लाख व उसे मलेशिया भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये मांगें। पैसे लेने के बाद 15 से 20 दिन के में उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लारेबाजी शुरू कर दी। अब तक न तो उसे विदेश भेजा न ही उसके पांच लाख रुपये वापस किए। अब पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed