फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सगी बहन की किशोर ननद से दुष्कर्म, आठ महीने की गर्भवती होने के बाद आरोपी शादी से भी मुकरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
सगी बहन की नाबालिग ननद से आरोपी शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। किशोरी आठ माह की गर्भवती हुई तो शादी से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर उसने नाबालिग को जान से मारने की भी धमकी दी। मामले का खुलासा होने के बाद अब आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद जांच की जिम्मेदारी महिला थाना पुलिस को दी गई है। सोमवार को कोर्ट में पीड़िता के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उधर गिरफ्तारी के डर से आरोपी अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई की शादी 2018 में हुई थी। तब उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। 21 फरवरी को आरोपी ने उसे छावनी सदर बाजार स्थित एक होटल के कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर धमकी दी कि बात सार्वजनिक करने पर वह उसे व परिवार को नहीं छोड़ेगा। उसके बाद भी वह दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ समय तक तो उसने परिवार से यह बात छुपाए रखी लेकिन गर्भ का समय बढ़ने पर मां को पता चल गया। आरोपी से बात की तो वह शादी से साफ मुकर गया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुुनीता के अनुसार आरोपी पर अपनी सगी बहन की 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ननद से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। महेशनगर थाने में दर्ज केस में पीड़िता के स्वास्थ्य को लेकर डाक्टरों व कानूनी विचार विमर्श किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed