फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

खेतों में मोटर चलाने गए 53 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
खेतों में गए एक 53 वर्षीय व्यक्ति को अचानक करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव जंधेहड़ी के आज्ञाराम अपने भाई बलकार सिंह के साथ रोजाना की तरह खेतों में किसी काम से गए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आज्ञाराम ने अपने भाई बलकार सिंह को पानी पीने की इच्छा जाहिर की। यह कहकर वह ट्यूबवेल पर बने कमरे में मोटर चलाने के लिए गया था कि अचानक से चीखने की आवाज आई। चीखने की आवाज सुनते ही तुरंत बलकार सिंह ट्यूबवेल के कमरे में दाखिल हुआ। जहां पर उसने देखा कि भाई आज्ञाराम नीचे जमीन पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। हालातों को देखते हुए भाई बलकार सिंह को यह अंदाजा हो गया कि कहीं न कहीं इसको बिजली का करंट लगा है। आनन-फानन में उसने तुरंत आज्ञाराम के बेटे मनीष को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दे दी। कुछ ही देर में बेटा मनीष खेतों में पहुंच गया और अपने पिता को गाड़ी में लेकर अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मृतक आज्ञाराम का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed