फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

करीब एक दर्जन युवकों ने घर में घूसकर किया जानलेवा हमला, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव तेजा मोहड़ी में मामूली कहासुनी के चलते कई युवकों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन तेजा मोहड़ी निवासी गुलाब अली ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव के ही अमन खान से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। शनिवार दोपहर दो बजे अमन खान ने करीब 12 साथियों सहित उनके घर में घुसकर उन पर तेज धार हथियारों से हमला बोल दिया। सभी युवकों के पास डंडे, तलवार आदि तेज धार हथियार थे। इस दौरान उनके घर में उनका बेटा सुरजीत खान व उसकी पत्नी नजम खान मौजूद थे। अचानक हुए जानलेवा हमले से उनको गंभीर चोटें आई हैं। गुलाब अली ने बताया कि इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस थाना सदर प्रभारी वीरभान का कहना है कि झगड़ा होने की सूचना उनके संज्ञान में आई है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। यदि शिकायत पुलिस को दी गई, तो उस पर जांच की जाएगी और हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed