फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Craze House first in English play competition

Ambala News: इंग्लिश प्ले प्रतियोगिता में क्रेज हाउस प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Craze House first in English play competition
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस इंग्लिश प्ले प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते हुए व
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस इंग्लिश प्ले प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्रेज हाउस के बच्चों ने फ्रूट डिबेट प्ले से फलों का महत्व हास्यप्रद ढंग से समझाया। सभी दर्शक इस प्रस्तुति को देखकर लोट-पोट हो गए।
विज्ञापन

ग्लोरी हाउस के बच्चों ने मोबाइल के बढ़ते क्रेज व उनकी हानियों से अवगत कराया। इस प्रेरणादायक प्रस्तुति के बाद सब ने कम से कम मोबाइल प्रयोग करने की शपथ ली। स्ट्रेंथ हाउस के विद्यार्थियों ने ग्रीन अर्थ क्लीन अर्थ प्ले पर धरती को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात विज्डम हाउस ने डिगनिटी ऑफ लेबर पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अकबर बीरबल के नाटकीय रूपांतरण से समाज के सभी कार्यों का सम्मान दिखाया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया व स्कूल अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया। बच्चों ने माला पहनाकर, वंदन आरती और तिलक की ओर से अध्यापिकाओं का अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सम्मानित गुरु वंदन में जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर ममता विशिष्ट, सुजाता, मोनिका, शशि शर्मा, शिखा, तरनजीत, सुमेधा, पूजा राजपाल, श्रद्धा, सपना को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद की सदस्य संजू मित्तल ने सभी गुरुओं का धन्यवाद किया व उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में प्रखर शिक्षा प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा से राजेश बंसल, रोशन लाल जैन, विपिन बत्रा, अमनदीप सिंगला, मदन लाल, संजय बत्रा, आरएन मित्तल, संजू मित्तल, प्रेम जैन व नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने शाखा के सदस्यों का सामाजिक कार्यों को नई गति दिए जाने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने प्ले प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं यश, हिमांशी, सक्षम, सानवी, सुचिता, मोनिक, भव्य को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों, खेलों में मुख्य भूमिकाओं के लिए जिम्नास्टिक में रूपिंद्र कौर और एथलेटिक्स में मुस्कान, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जसलीन कौर को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में क्रेज हाउस प्रथम, स्ट्रेंथ हाउस द्वितीय, ग्लोरी हाउस तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed