फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crackdown on drug smugglers, 14 accused arrested in five months

Ambala News: नशा तस्करों पर शिकंजा, पांच माह में पकड़े 14 आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug smugglers, 14 accused arrested in five months
हरिंदर सिंह
विज्ञापन

अंबाला। नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पांच माह के अंदर 14 आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा है। इसमें 11 आरोपी नशा तस्करी में पकड़े और तीन आरोपी शराब की अवैध तस्करी में। पकड़े नशे और शराब की कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी है।
त्योहारों से पहले सीआईए की सख्ती से तस्करों में हड़कंप मच गया है। वे कभी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से तस्करी की साजिश रचते हैं तो कभी कैंट रेलवे स्टेशन से। सीआईए ने मुखबिरों का जाल इस कदर फैला दिया है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्य से नशे का सामान लेकर स्टेशन पर उतरता है तो कुछ ही समय में यह जानकारी सीआईए तक पहुंच जाती है। इस प्रकार अगर कोई चंडीगढ़ से शराब लेकर आता है और उसे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है तो वो भी कुछ समय के अंदर ही पकड़ लिया जाता है।
विज्ञापन

पिछले पकड़े गए मामलों में मुखबिरों की कार्यशैली सराहनीय रही है जोकि अब और भी सक्रिय हो गए हैं, जिससे कि त्योहारों के मौके पर स्टेशन पर बढ़ने वाली भी भीड़ का फायदा नशा या फिर शराब के अवैध तस्कर न उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी की निगरानी में टीम कर रही काम
रेलवे एसपी राजेश कुमार की निगरानी में सीआईए टीम लगातार कार्य कर रही है। मौजूदा समय में इस टीम में 10 के करीब सदस्य हैं जोकि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार जांच कर रही हैं। टीम अब पिछले रेलवे स्टेशनों से ही ट्रेन में सवार हो जाती है और फिर जांच करते हुए अंबाला स्टेशन पर उतरती है तो आरोपी को साथ लेकर।
नशा तस्करी के मामले
जीआरपी थाने में दो मई को दर्ज मामले में एक लाख 90 हजार रुपये की 11 हजार 400 नशे की गोलियां जब्त की गई। दूसरे मामले में 20 मई को एक लाख 20 हजार रुपये का 12 किलो गांजा, 10 जून को चार लाख 25 हजार रुपये की दो किलो 290 ग्राम अफीम, 15 जुलाई को दो लाख रुपये की एक किलो 48 ग्राम अफीम, 27 जुलाई को 36 हजार रुपये का 12 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त, 31 जुलाई को दो लाख 25 हजार रुपये की एक किलो 321 ग्राम अफीम, 21 अगस्त को पांच लाख रुपये की एक किलो 05 ग्राम चरस, छह सितंबर को पांच लाख 10 हजार रुपये की एक किलो 112 ग्राम चरस, छह सितंबर को पांच लाख 20 हजार रुपये की एक किलो 112 ग्राम चरस, छह सितंबर को 12 हजार रुपये का पांच किलो 590 ग्राम चूरापोस्त और आठ सितंबर को 11 हजार रुपये का पांच किलो 220 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया।
शराब तस्करी के मामले
24 अप्रैल को 32 हजार 500 रुपये की 65 अंग्रेजी शराब की बोतलें, 23 अगस्त को 15 हजार रुपये की 36 अंग्रेजी शराब की बोतलें और चार सितंबर को 15 हजार रुपये की 36 शराब की बोतलें जब्त की गई।

वर्जन
त्योहारों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। एसपी रेलवे खुद भी इसकी निगरानी कर रहे हैं। टीम पूरी तरह से सक्रिय है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है ताकि नशे की तस्करी को पूरी तरह से रोका जा सके और आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके।
विलायती सैनी, प्रभारी, सीआईए, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed